लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

आरएचएएम फाउंडेशन ने महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटे, इस्तेमाल करने के तौर-तरीके भी बताए

गाजियाबाद। गौशाला रोड स्थित जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को आरएचएएम (रहम) फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी पैड बांटने के लिए शिविर लगाया गया। रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन की ओर से आरएचएएम सेनेटरी पैड बैंक ने 100 से अधिक महिलाओं को सेनेटरी पैड देकर उन्हें इस्तेमाल करने के तौर-तरीके भी बताएं। बतौर मुख्य अतिथि जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ संगीता ने शिरकत की। उन्होंने आरएचएएम फाउंडेशन और रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन के इस अभियान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आरएचएएम फाउंडेशन स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर महिलाओं के उत्थान के लिए एक अच्छा कार्य कर रहे हैं। दूसरे एनजीओ को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं को सेनेटरी पैड देकर उन्हें बीमारी से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
प्रोजेक्ट कोआॅर्डिनेटर मनीषा भार्गव और दिपाली गुप्ता ने बताया कि आरएचएएम फाउंडेशन एंड रोटरी हेल्थ अवेयरनेस मिशन की ओर से वसुंधरा में आरएचएएम सेनेटरी पैड बैंक संचालित हैं। इसके माध्यम से गरीब व असहाय महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटते हैं और महिलाओं को बीमारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। रोटरी क्लब दिल्ली ईस्ट एंड की अध्यक्ष रो रेणुका झा ने कहा कि महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटने का अभियान जारी है। सेनेटरी पैड मिलने पर महिलाओं के भीतर बीमारी के लिए काफी जागरूकता आ गई है। इस अभियान में रोटरी क्लब आॅफ इंदिरापुरम गैलोर के अध्यक्ष रो प्रतीक भार्गव, रोटरी क्लब आफ गाजियाबाद सेफरोन की अध्यक्ष रो कुणिका भार्गव, दिल्ली प्रीत विहार से रो वीटा गुप्ता, गाजियाबाद सेंट्रल से रो सारंग अग्रवाल और गाजियाबाद हेरिटेज से रो विशाल खंडेलवाल ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए उनकी ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा। वहीं, आरएचएएम के फाउंडर डॉ धीरज भार्गव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर महिला और बेटियों को सेनेटरी पैड देकर मदद की जा रही है। इससे महिलाएं स्वास्थ्य के प्रति काफी जागरूकता हो गई हैं। डॉ भार्गव ने बताया कि इससे पहले भी सोनीपत में सेनेटरी पैड बैंक के वितरण के लिए शिविर लगाया गया था। शिविर के माध्यम से महिलाओं को सेनेटरी पैड देने के साथ इस्तेमाल करने के तौर तरीके भी बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेनेटरी पैड बैंक की पांच शाखाएं ईस्ट दिल्ली, हापुड़, गाजियाबाद, पिलखुवा और ग्रेटर नोएडा में काम कर रही हैं। दिल्ली-एनसीआर के साथ हरियाणा के विभिन्न जिलों भी महिलाओं को सेनेटरी पैड निशुल्क बांटे जा रहे हैं। आरएचएएम सेनेटरी पैड बैंक से अमिता मोहिन्द्रु, संगीता मल्होत्रा, अंजली बावा, दीपिका बाली, ऊषा छाबड़ा, वीटा गुप्ता और आरएचएएम फाउंडेशन से दयानंद शर्मा, निर्झर मेहरोत्रा, एनके भार्गव, सुनील मल्होत्रा, विनोद अग्रवाल, राकेश मित्तल, सुधीर सरदाना, दीपक अग्रवाल, मुकुल गोयल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button