लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमेंट में पीजीडीएम (2022-24) प्रतिभागियों के लिए रिओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट में पीजीडीएम (2022-24) प्रतिभागियों के लिए कैंपस टू कारपोरेट चेंजिंग एक्सपेक्टेशंस विषय पर रीओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। रिओरिएंटेशन प्रोग्राम का विधिवत उद्घाटन प्रात: 10 बजे से संस्थान के द्रोणाचार्य आॅडिटोरियम में मुख्य आतिथि कुलदीप कुमार, पार्टनर मेस्टे टैक्स एडवाइजर्स एलएलपी, फॉर्मर नेशनल लीडर-ग्लोबल मोबिलिटी, प्रैक्टिस पीडब्लूसी इंडिया, गेस्ट आॅफ आॅनर विशाल पंत, मैनेजिंग एडिटर, इंडिया टुडे टीवी, सुरेन्द्र सूद डायरेक्टर (पी आर), डॉ. तिमिरा शुक्ला, डायरेक्टर, आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एवं पीजीडीएम चेयरपर्सन डॉ. अनुषा अग्रवाल द्वारा परंपरागत रूप से दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारम्भ किया गया । इस अवसर पर डॉ. तिमिरा शुक्ला ने सभी अतिथियों तथा प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उत्साहित एवं समर्पित होकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी साथ ही हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डॉ. अनुषा अग्रवाल ने समस्त कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की। श्री सुरेंद्र सूद ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों से बिजनेस जगत के अपार सम्भावनाओं से अवगत कराया और इन सम्भावनाओं का भरपूर फायदा उठाने हेतु प्रोत्साहित किया तथा एक सफल और सृजनशील नागरिक बनने का आह्वान किया साथ ही मैनेजमेंट जगत के नए आयामों के अनुकूल उन्हें व्यक्तिगत बदलाव लाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर आई टी एस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा ने अपनी शुभकामनाए व्यक्त की और सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। आई टी एस – द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्री अर्पित चड्ढा ने प्रतिभागियों के उच्चतम प्रदर्शन एवं सफलता की कामना की साथ ही इस प्रकार के आयोजन हेतु प्रसन्नता व्यक्त की। गेस्ट आॅफ आॅनर मि. विशाल पंत ने सफल और प्रभावी टीम लीडर बनने हेतु शुरूआत से ही अच्छी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल , नेटवर्किंग एवं ग्रुप वर्क कौशल विकसित करने का सुझाव दिया। मुख्य अतिथि मि कुलदीप कुमार ने व्यापर और उद्यमिता से सम्बंधित आवश्यक स्किल सेट्स, डाटा साइंस एंड कम्पीटेंसी डेवलपमेंट पर प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया। उद्घाटन सत्र के दौरान प्रतिभागियों को कक्षा में नियमित उपस्थिति एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रसस्ति पत्र प्रदान किये गए। रीओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान मि अभिषेक बनर्जी, प्रोजेक्ट मैनेजर टाटा सर्विस द्वारा ” डाटा ड्रिवन डिसीजन मेकिंग इन बिजनेस” विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया ।पोस्ट लंच सत्र में “इंडस्ट्री रेडिनेस: एलुमनाई एक्सपीरिएंस शेयरिंग” विषय पर पैनल डिस्कसन का आयोजन किया गया जिसमे संस्थान के एलुमनाई छात्रों ने काफी उत्साह पूर्वक भाग लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button