गायिकी की महारानी आशा भोसले आज हो गई 90 साल की

Share on

नई दिल्ली। गायिकी महारानी आशा भोसले आज 90 साल की हो गई हैं। अपनी करिश्माई आवाज के जादू से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। 20 भाषाओं में 11 हजार से ज्यादा गाने गा चुकीं आशा भोसले स्वर कोकिला लता मंगेशकर की छोटी बहन हैं। पंचम दा के नाम से फेमस म्यूजिक माइस्ट्रो आर.डी. बर्मन की पत्नी आशा भोसले केवल गायिका भर नहीं हैं बल्कि स्वाटिष्ट व्यंजन बनाने और रेस्टोरेंट की श्रंखला करने में भी बहुत तेजी से आगे बढ़ी हैं। गायिकी को अल्प विराम देकर अपने रेस्टोरेंट के बिजनेस को आगे बढ़ा रही हैं। दुनियाभर में उनके दर्जनभर से ज्यादा रेस्टोरेंट हैं। पहला रेस्टोरेंट उन्होंने दुबई में खोला था। अब कई बड़े रेस्टोरेंट दुबई, कुवैत, मैनचेस्टर के अलावा और भी कई देशों में है। इस चेन के लिए खुद आशा ने कुछ रेसिपीज ईजाद की हैं। संगीत के सुरों से रसोई के स्वाद तक के इस सफर में आशा भोसले की नेटवर्थ करीब 80 करोड़ रुपए हैं। आज उम्र के 90वें पड़ाव पर भी वे उसी ऊर्जा के साथ इस काम को ना सिर्फ देख रही हैं, बल्कि खुद भी अपने रेस्टोरेंट के किचन में खाना पकाती नजर आती हैं।
गाने के सफर की शुरूआत तो उन्होंने1943 से ही शुरू कर दी थी। पूरी लाइफ इसी प्लेबैक सिंगिंग में ही निकल गई। इसी दौरान बच्चों को भी बड़ा किया और उनकी शादियां भी कीं। उनके रेस्टोरेंट्स में बहुत सारे कुक लखनऊ और पंजाब से हैं। चलिए पढ़िये उनके कुछ प्रसिद्ध गानों के कुछ बोल। जी हां 1980 में आई फिल्म उमराव जान में उनका यह गाना इन आंखों की मस्ती… बहुत फेमस हुआ था। 1973 में बनी फिल्म यादों की बारात में उन्होंने चुरा लिया है तुमने जो दिल को, हरे रामा हरे कृष्ण फिल्म में उन्होंने दम मारो दम, द ग्रेट गैंबलर में दो लफ्जों की.. लूटमार में जब छाये मेरा जादू गाने से तहलका मचाया था। फिल्म कारवां का यह गाना पिया तू अब तो आ जा… में उनका गाना दर्शकों के सिर चढ़कर बोला था।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *