लेटेस्टशहर

एचआरआईटी ग्रुप के क्रिकेट ग्राउंन्ड में प्रीमियम लीग आॅफ इमर्जिंग प्लेयर टूर्नामेंट का आयोजन

गाजियाबाद। एचआरआईटी ग्रुप आफ इंन्स्टीटयूटशन के क्रिकेट ग्राउन्ड में चल रहे प्रीमियम लीग आफ इमर्जिंग प्लेयर टूर्नामेंट में 3एस क्रिकेट एकेडमी और नोएडा वंडरस के बीच से टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इस मैच में 3एस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 248 रन का लक्ष्य रखा। नोएडा वन्डरस लक्ष्य का पीछा करते हुए 202 रन पर आल आउट हो गयी। 3 एस ने यह मैच 46 रनों से अपने नाम कर लिया इस मैच में प्लेयर आफ द मैच आयुषमान यादव ने 133 गेंदों पर 28 चौके और 11 छक्के लगाकर 192 रन बनाए और 3 विकेट भी लिये। 3 एस के चहक भारद्वाज ने 6 ओवर में 3 विकेट प्राप्त किये। इस मैच में देवांश यादव, वर्चस्व मलिक, प्रगुण भारद्वाज, गर्व और गर्वित का विशेष सहयोग रहा। एचआरआईटी कॉलेज के चेयरमैन सांसद डा. अनिल अग्रवाल ने बच्चों को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर 3 एस के संस्थापक श्याम सुन्दर शर्मा, कोच नमन शर्मा, गौरव सिंह, सौरभ गोयल, पीयूष नेगी का सहयोग रहा। कॉलेज के स्पोर्ट्स टीचर विनोद कुमार और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button