जन चेतना केन्द्र में धूमधाम से मनाया गया प्रकाश पर्व, प्रसाद किया वितरित

Share on

देहरादून। सामाजिक संगठन नव जन चेतना (पंजीकृत) द्वारा संचालित जन चेतना केंद्र परिसर में गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस पर आयोजित पावन प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। परिसर में 7 व 8 नवंबर की रात में अतिरिक्त प्रकाश की व्यवस्था की गई तथा 8 नवंबर को समस्त गुजराड़ा गांव में प्रसाद वितरित किया गया। जन चेतना केंद्र के द्वार पर एक छबील लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। यहां पर आते जाते कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा संस्था के सदस्यों ने गुजराड़ा गांव के कई घरों में जाकर प्रसाद का अलग से वितरण किया। जन चेतना केंद्र के संचालक कमल सेखरी ने बताया कि उनकी संस्था हर धर्म से जुड़े विशेष पर्वों पर इसी तरह के आयोजन किया करेगी और समय-समय पर भंडारों का आयोजन भी करेगी। संस्था का विधिवत शुभारंभ आगामी 19 नवंबर को किया जा रहा है। इसके बाद से संस्था के परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए डे-होम केयर भी आरंभ किया जाएगा और इसके अलावा 5 से 12 वर्ष तक के स्कूली बच्चों के लिए स्कूल टाइम के बाद अलग से प्रशिक्षण केंद्र लगाए जाएंगे जिनमें ग्रामीण बच्चों के व्यक्तित्व निखार, नैतिक उत्थान तथा राष्ट्रीय भावना को प्रोत्साहित करने का निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुस्तकालय खोलने के साथ-साथ उनके मनोरंजन के लिए इंडोर गेम्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। यह समस्त कार्य संस्थान द्वारा बिना कोई शुल्क लिए किया जाएगा।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *