गाजियाबाद
कविनगर में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

गाजियाबाद: जैनमती उजागरमल जैन इंटर कॉलेज कविनगर गाजियाबादएम पर 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान के तहत एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन साथी फाउंडेशन एनजीओ एंव जिला क्षय रोग विभाग की डीटीसी इकाई के साथ आयोजन हुआ. जिसमें विधालय की छात्राओं ,अध्यापिकाओं व अन्य स्टाफ को क्षय रोग के लक्षण, जांच एंव उपचार के बारे में जानकारी साझा की गयी. साथ ही क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत डीबीटी की भी जानकारी दी गयी आगे भी इसी क्रम में विधालय मे एक्टिविटी करते रहने का आग्रह किया गया. क्षय रोग विभाग से श्रीमती दीपाली गुप्ता कोडिनेटर,तथा श्रीमती काजल छिब्बर साथी फाउंडेशन एनजीओ से उपस्थित रहे।



