धूमधाम से मनाया गया पैराडाइज क्लब का स्थापना दिवस

- मीनाक्षी बंसल अध्यक्ष व वंदना श्रीवास्तव बनीं सचिव




गाजियाबाद। पैराडाइस क्लब ने राजनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में क्लब का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से आयोजित किया। नये सत्र का आरम्भ गणपति जी के आशीर्वाद के साथ अल्का गुप्ता के द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना के साथ किया गया। संस्थापक अध्यक्ष मेघना बंसल ने नये कार्यकारिणी दल का परिचय संस्था के सभी नये- पुराने सदस्यों से कराया। मिनाक्षी बंसल को अध्यक्ष, वंदना श्रीवास्तव को सचिव, अनीता निवेटिया को कोषाध्यक्ष, मेघना बंसल को जन सम्पर्क अधिकारी एवं संस्थापक पूर्व अध्यक्ष को मीडिया प्रभारी का पदभार सौंपा गया। नव निर्वाचित टीम द्वारा अगले सत्र में पूरी निष्ठा एवं कर्मठता के साथ कार्य करने की शपथ ली गई, सभी ने नई टीम का खुले दिल से स्वागत किया। इस अवसर पर संस्थापक मेघना बंसल, संस्थापक गति गर्ग, मिनाक्षी बंसल, वंदना श्रीवास्तव, अनीता निवेटिया, रेनू, नीलू, सरिता, अल्का, एश्वर्या, पूनम, रूचि, पूजा बिंदल, प्राची, विजीता एवं ऐश्वर्या उपस्थित रहे।


