पैराडाइज क्लब ने किया फॉग महोत्सव का आयोजन



गाजियाबाद। भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रचार एवं प्रसार के लिए समर्पित महिलाओं द्वारा संचालित पैराडाइस क्लब द्वारा शास्त्रीनगर में फाग महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। क्लब की अध्यक्षा मीनाक्षी बंसल द्वारा कार्यक्रम में आई क्लब की सभी सदस्याओं का स्वागत किया गया। रूचि सिंघल द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। गति गर्ग द्वारा खिलवाए गए खेलों का आनंद सभी सदस्यों द्वारा उठाया गया तथा विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए। मीनाक्षी, रेनू एवं नूतन विभिन्न खेलों की विजेता रहीं। गति, रेनू, वंदना, अनीता, कोमल, दीप्ति ने हास्य नाटिका प्रस्तुत कर सभी को हँसने पर मजबूर कर दिया। क्लब सादस्याओ द्वारा तेरी मेरी कट्टी है जाएगी, राधा तेरे चरणों की, होली खेल रहे बांके बिहारी, तेरीओर तेरी ओर आदि गीतों पर नृत्य के माध्यम से राधा कृष्ण की मनमोहक छवि प्रस्तुत की गई। होली को बहुत ही सुन्दर तरीके से दर्शकों के सम्मुख मेघना बंसल, मीनाक्षी, दीप्ति कोमल द्वारा प्रस्तुत किया गया। संस्था की सचिव वंदना श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब की संस्थापक मेघना बंसल, गति गर्ग, अध्यक्ष मीनाक्षी बंसल, सचिव वंदना श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनीता निवेटिया, रेनू, रूचि, नूतन, सरिता, पूनम, एश्वर्या, दीप्ति, कोमल, अल्का, नीलू, विजेता, गरिमा आदि मौजूद रहीं।


