लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में मनाया गया आर्थोडॉन्टिक दिवस

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में आर्थोडॉन्टिक्स एंड डेंटोफेशियल आथोर्पेडिक्स विभाग के द्वारा आर्थोडॉन्टिक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत आर्थोडॉन्टिक्स विभाग की एचओडी डॉ. पायल शर्मा के स्वागत भाषण से हुई जिसमें उन्होंने सभी गणमान्य अतिथि एवं प्रतिभागियों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिये धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विश्व प्रसिद्ध वक्ता डॉ. श्रीधर कन्नन ने संस्थान की सभी फैकल्टी एवं छात्रों के लिये आर्थो-पाठशाला विषय पर एक व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने आथोर्डोन्टिक्स से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी तथा नवीनतम उपचार की प्रक्रियाओं के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी प्रतिभागियों का दंत चिकित्सा के क्षेत्र में मार्गदर्शन तथा उनके अनुभव को बढ़ाना और उनमें सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करना था। इसके साथ ही स्माईल एंड ब्रेसेस विषय पर इंस्टाग्राम रील प्रतियोगिता जैसी कुछ मजेदार गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें 100 से अधिक बीडीएस और इंटर्न छात्रों ने भाग लिया। अंत में विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button