लेटेस्टशहरशिक्षा

एचआरआईटी में बी-फार्मा व एम-फार्मा के नवप्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन में बी-फार्मेसी डिपार्टमेंट द्वारा बी-फार्मा एवं एम-फार्मा के नव प्रवेशित छात्र और छात्राओं के नए सत्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के वाईस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, डायरेक्टर जनरल डॉक्टर वीके जैन, ग्रुप डायरेक्टर डॉक्टर एनके शर्मा, एकेडमिक डायरेक्टर डॉक्टर हरिश तालुजा, संस्थान के निदेशक डॉक्टर उमेश कुमार सिंह आदि ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर संस्थान के छात्र-छात्राओं का एचआरआईटी परिवार में स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्थान के वाईस चेयरमैन ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया तथा उन्हें फार्मेसी विषय की पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान को अर्जित करने की भी जरूरत बताई। सभी गणमान्यों ने दीक्षारम्भ के महत्व एवं अनुशासित होकर अध्ययन करने पर बहुमूल्य सलाह दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के प्रोफेसर रामकुमार राय, डॉक्टर अरविंद राठौर, गौतम भारद्वाज, मुकेश बंसल, आबिद मलिक, बुशरा अंसारी,आशीष मिश्रा, दीप शिखा, निशिता त्यागी, ट्विंकल कुमारी, वंदना सिंह, मोहित कुमार, काजल पांचाल, अंजली सैनी, अंकित चंद्रा, मनोज कुमार, दीपेश, मुख्य प्रशासनिक अतुल भूषण एवं शैलेंद्र सोनी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button