लेटेस्टशिक्षा

आईटीएस में द्वितीय गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2021 का आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस द्वारा गाजियाबाद एसोसिएशन आॅफ टेबल टेनिस के सौजन्य से आईटीएस स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में द्वितीय गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट-2021 का शुभारम्भ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा , गाजियाबाद एसोसिएशन आफ टेबल टेनिस के सचिव ऋषिराज त्यागी, निदेशक (पीआर) सुरेंद्र सूद, निदेशक (मैनेजमेंट) डॉ. डीके अग्रवाल, डीन डॉ. वीएन बाजपेई, यूजी वाईस प्रिंसिपल प्रो. नैंसी शर्मा, फैकल्टी कोर्डिनेटर डॉ. डीके पांडेय एवं स्पोर्ट्स आफिसर मि. कपिल द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ संपन्न किया गया।
निदेशक (मैनेजमेंट) डॉ. डीके अग्रवाल ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया एवं संस्थान द्वारा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान पर चर्चा की और भावी पीढ़ी को इस क्षेत्र में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। निदेशक (पी आर ) सुरेंद्र सूद ने सभी प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स का उनके जीवन शैली पर पड़ने बाले प्रभाव का जिक्र किया, साथ ही उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित किया। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने स्पोर्ट्स के प्रोत्साहन पर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई और प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाए दीं।
इस टूर्नामेंट में अंडर-11 , अंडर-13 , अंडर-15 , अंडर-17, अंडर-19 एवं 19 श्रेणी के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट 26 सितम्बर तक जारी रहेगा। 26 सितम्बर को अपराह्न 3. 30 बजे प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी आयोजित की जाएगी एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा।
बता दें कि आईटीएस मोहन नगर में समय-समय पर नियमित अंतराल में स्पोर्ट्स के संवर्द्धन और जिले के छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन करती आ रही हैं और शीर्ष श्रेणी के खिलाड़ी जैसे विनोद कांबली, लोकेश तेवतिया, आशीष नेहरा, पीयूष चावला एवं सुशील कुमार को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button