गाजियाबाद

जयंती पर गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने पूर्व पीएम स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123 वीं जयंती पर गाजियाबाद बार एसोसिएशन द्वारा बार परिसर में उनकी प्रतिमा पर अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी एडवोकेट ने कहा कि गाजिÞयाबाद के हम सब अधिवक्ताओं को गर्व है कि हम लोग उस बार के सदस्य हैं जिस बार एसोसिएशन में चौधरी चरण सिंह साहब ने कभी वकालत की थी। वरिष्ठ अधिवक्ता व रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलकर ही ग्रामीण भारत का विकास हो सकता है और केंद्र व प्रदेश की सरकार उनकी नीतियों पर चल रही है। चौधरी साहब कहा करते थे कि देश की तरक़्की का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है। इस अवसर पर बार के सचिव बरुण त्यागी, बार के पूर्व अध्यक्ष राकेश त्यागी कैली, विजय पाल राठी , सुरेंद्र राठी, अमर पाल सिंह तेवतिया, नाहर सिंह यादव, अनिल पंडित, रणवीर सिंह डागर पूर्व डीजीसी, पूर्व सचिव नरेश चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, स्नेह त्यागी, अनीश चौधरी, कुलदीप सिंह, बिशमबर चौधरी, सुधीर सहलोत, वन्दना सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष खुशनुमा प्रवीन , हाजी अब्दुल्ला, संतोष कुमार आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button