गाजियाबाद

धूमधाम से मनाया गया निट्रा का 20 वां दीक्षांत समारोह

  • दीक्षांत समारोह में 110 छात्रों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र
  • निट्रा ने 90 फुट टाइम बैच और 68 डिस्टेंस लर्निंग संचालित किए हैं
  • 3,500 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षण देकर देश की प्रमुख वस्त्र एवं परिधान निर्यात कंपनियों में दिलाई है नियुक्ति

गाजियाबाद। निट्रा का 20वां दीक्षांत समारोह शनिवार, 27 सितम्बर 2025 को निट्रा परिसर, गाजिÞयाबाद में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अशोक मल्होत्रा, मिशन निदेशक, नेशनल टेक्निकल टेक्सटाइल मिशन , वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार उपस्थित रहे। साथ ही निट्रा काउंसिल के चेयरमैन विदित जैन, डिप्टी चेयरमैन संदीप होरा एवं वाईस चेयरमैन नितिन नोलखा, एवं डॉ. एम. एस. परमार (महानिदेशक, निट्रा) ने मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके अलावा और अन्य विशिष्ट अतिथि भी समारोह में शामिल हुए। दीक्षांत समारोह में कुल 110 छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
अपने स्वागत भाषण में डॉ. एम. एस. परमार, महानिदेशक, निट्रा ने बताया कि संस्था नियमित एवं दूरस्थ शिक्षा मोड में कई उद्योग-उन्मुख कार्यक्रम चला रही है, जिनमें प्रमुख रूप से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग, मर्चेंडाइजिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और क्वालिटी एश्योरेंस जैसे क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अब तक निट्रा ने 90 फुट टाइम बैच और 68 डिस्टेंस लर्निंग संचालित किए हैं और 3,500 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षण देकर देश की प्रमुख वस्त्र एवं परिधान निर्यात कंपनियों में सफलतापूर्वक नियुक्ति दिलाई है।
मुख्य अतिथि अशोक मल्होत्रा ने अपने दीक्षांत भाषण में कहा कि उच्च अमेरिकी शुल्कों के बावजूद भारत की वस्त्र उद्योग में वृद्धि आगे भी जारी रहेगी, क्योंकि सरकार वैकल्पिक बाजारों की तलाश में सक्रिय है और आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इस संभावित वृद्धि के मद्देनजर हर स्तर पर कुशल जनशक्ति की आवश्यकता है। उन्होंने निट्रा के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि निट्रा प्रशिक्षित छात्र उद्योग में सफलतापूर्वक कार्यरत हैं।
निट्रा के अध्यक्ष विदित जैन ने कहा कि वस्त्र उद्योग भारत में कृषि के बाद दूसरा सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता है और यह 45 मिलियन से अधिक लोगों को रोजगार देता है। उन्होंने सरकार द्वारा अमेरिकी शुल्कों के परिप्रेक्ष्य में उठाए गए सहयोगात्मक कदमों की जानकारी दी और कहा कि डिजिटल टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में प्रगति और स्वरोजगार के अवसर युवाओं के लिए निरंतर रोजगार की संभावनाएं प्रदान करते रहेंगे। डिप्टी चेयरमैन संदीप होरा ने डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम की की सराहना करते हुए कहा कि ये कार्यक्रम उद्योग में पहले से कार्यरत पेशेवरों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
वाईस चेयरमैन नितिन नोलखा ने यह उल्लेख किया कि शाही एक्सपोर्ट्स, ओरिएंट क्राफ्ट, ओरिएंट फैशन्स, पर्ल अपैरल्स, मराल ओवरसीज, ब्लैकबेरीज, इंटरटेक, एसजीएस जैसी अग्रणी टेक्सटाइल व गारमेंट निर्यात कंपनियाँ तथा परीक्षण प्रयोगशालाएँ और खरीद एजेंसियाँ नियमित रूप से निट्रा छात्रों की भर्ती कर रही हैं— जो संस्था की गुणवत्ता का प्रमाण है।
समारोह का समापन निट्रा के उपनिदेशक विवेक अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button