नव जन चेतना ने आध्यात्मिक क्षेत्र में रखा कदम, पूजा-अर्चना के साथ की ‘जन चेतना केन्द्र’ की स्थापना

Share on

देहरादून। ईश्वर एक है, मानस की जात एक है, कर्म ही पूजा है। जी हां नव जन चेतना संस्था ने अपने सामाजिक, शैक्षिक जनजागरुकता अभियान की कड़ी में अब आध्यात्मिक क्षेत्र की ओर भी कदम बढ़ाए हैं। नव जन चेतना द्वारा जन चेतना केन्द्र की स्थापना कर दी गई है। जन चेतना केन्द्र के नए भवन में गत दिवस यज्ञ एवं पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर हिन्ट समूह के संस्थापक स्व.विजय सेखरी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पूजा-अर्चना में गुजराड़ा क्षेत्र के कई गणमान्य व स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और यज्ञ में आहूति दी। जन चेतना केन्द्र के मुख्य संचालक कमल सेखरी ने बताया कि 19 नवंबर 2022 को केन्द्र का विधिवत रूप से शुभारंभ किया जाएगा। प्रारंभ में जन चेतना केन्द्र में बुजुर्गों के लिए डे केयर होम व 5 से 12 साल के बच्चों के लिए मोरल टीचिंग एवं व्यक्तिगत निखार का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नव जन चेतना (पंजीकृत) संस्था पिछले दो दशक से भी अधिक समय से साहित्य, कला व अन्य सामाजिक क्षेत्रों में व्यापकता के साथ कार्य करती आ रही है। संस्था की प्रबंध समिति के सभी सदस्य जनहित के आध्यात्मिक विचारों से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में जन चेतना केन्द्र के माध्यम से सभी धर्मों के सकारात्मक विचारों पर नियमित चर्चा कराई जाएगी और सभी धर्मों को सबका मालिक एक के आधार पर बराबरी का स्थान देते हुए जन कल्याण के संदेशों को लेकर जन जागरुकता बनाने का कार्य किया जाएगा। कमल सेखरी ने बताया कि जन चेतना केन्द्र में प्रचारकों व विचारकों के रहने के लिए सुविधाजनक कमरों का निर्माण, पुस्तकालय व भोजनालय की भी व्यवस्था शीघ्र कराई जाएगी। जन चेतना केन्द्र गुजराड़ा वार्ड नंबर 59 सहस्त्रधारा रोड पर स्थित है।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *