लेटेस्टशहर

जून माह में आईटीएस डेंटल कॉलेज ने शिविर लगाकर की 2650 मरीजों के लिए स्वास्थ्य की जांच

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज द्वारा जून माह में विभिन्न स्थानों मानकी, डासना, रहीसपुर, शमशेरपुरा, सदरपुर, पचायरा, लोनी, कलछीना, मोहननगर, रूपनगर, सी लाइन मोदीनगर, चमरावल, भारत सिटी, राजनगर रेजीडेंसी, रिवर हाइट्स और अजनारा इंटीग्रिटी जैसी विभिन्न सोसायटियों में दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर लगभग 2650 लोगों की मौखिक स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की तथा आवश्यक उपचार बताये। विशेष रूप से दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारियों, दंत फ्लोरोसिस और उन्हें रोकने के उपायों पर जोर दिया गया। इसके साथ ही विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह के दौरान मरीजों को मौखिक स्वास्थ्य समस्यओं की जांच की गई तथा उन्हें तंबाकू का सेवन न करने के लिये जागरूक किया गया। इसके साथ ही उन्हें कैरियोजेनिक खाद्य पदार्थो के बारे में शिक्षित किया गया जो दांतों की सड़न पैदा कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें मौखिक रोगों से संबंधित उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिये। इसके बाद शिविर स्थल पर मरीजों के दांत निकाले गये, दांतों की सफाई करायी और मरीजों का एक्स-रे तथा दांतों में मसाला भी भरा गया। इसके साथ मरीजों को तंबाकू समाप्ति पर परामर्श भी दिये गये। इसके साथ ही मरीजों के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उत्सव की निरंतरता में मौखिक जागरूकता सत्र और विश्व पर्यावरण दिवस, विश्व योग दिवस और विश्व रक्तदाता दिवस के महत्व पर भी चर्चा की गयी। इसके बाद दंत विशेषज्ञों द्वारा उचित टूथब्रश करने की तकनीक का प्रदर्शन ब्रशिंग मॉडल और टूथब्रश की मदद से किया गया तथा दवाइयों के साथ सभी उपचार निशुल्क प्रदान किये गये। अंत में मरीजों के बेहतर उपचार के लिए आईटीएस डेंटल कॉलेज में भेजा गया। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इन स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button