लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी एवं वायटल वेलबीइंग इंडिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

गाजियाबाद। आईटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी मुरादनगर ने वायटल्स वेलबीइंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के साथ एक दीर्घकालिक परामर्श परियोजना के लिये समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। वायटल्स वेलबीइंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंज्यूमर हेल्थकेयर कंपनी है जो उपभोक्ता के स्वास्थ्य संबंधी जीवन के गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से उत्पाद और सेवाएं प्रदान करती हंै।
दोनों पक्षों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। वायटल्स के सीईओ मनीष निगम ने आईटीएस फार्मेसी कॉलेज के निदेशक डा. एस. सदीष कुमार के साथ अनुसंधान परियोजना के प्रमुख सदस्यों स्निग्धा भारद्वाज (प्रधान अन्वेषक), सहायक प्रोफेसर, आईटीएस कॉलेज आफ फार्मेसी, डा. सोनम भाटिया, मेडिकल अफेयर्स मैनेजर, वायल्टस और डा. इकबाल अहमद, आरएंडडी मैनेजर, वायटल्स की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन साझा किया।
समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाले अन्य सदस्यों में सुमित तिवारी (रणनीति और व्यापार विश्लेषक), जितिन बहल (आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधक), पावनी कौल (उत्पाद प्रबंधन और विपणन) वायटल्स शामिल हंै। समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस तरह की और अधिक शोध परियोजनाओं पर अमल करने की उम्मीद जतायी।
आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डा. आरपी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने डा. एस सदीष कुमार और स्निग्धा भारद्वाज को परियोजना लाने में उनके जबरदस्त प्रयासों के लिये बधाई दी और भविष्य में ऐसे कई प्रोजेक्ट प्राप्त करने के लिये उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button