लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

कोविड की तैयारियों को लेकर 19-20 को होगी मॉकड्रिल

  • जिला स्तरीय चिकित्सालयों के साथ ही आक्सीजन वाली सभी यूनिट पर परखी जाएंगी तैयारियां
  • जनपद में कोविड के मामले घट रहे हैं लेकिन तैयारियों को लेकर सजग है स्वास्थ्य विभाग : सीएमओ
    गाजियाबाद।
    कोविड की तैयारियों को लेकर 19 और 20 अगस्त को स्वास्थ्य विभाग मॉकड्रिल करेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. भवतोष शंखधर ने बताया कि जिला स्तरीय चिकित्सालयों के साथ ही आॅक्सीजन प्लांट युक्त सभी चिकित्सा इकाइओं पर मॉकड्रिल की जाएगी। मॉकड्रिल के दौरान आॅक्सीजन प्लांट की सक्रियता के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं और जरूरी दवाओं व उपकरणों को लेकर तैयारियों को परखा जाएगा।
    सीएमओ ने कहा कि जनपद में कोविड के मामले कम हो रहे हैं लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग तैयारियों को लेकर सजग है। कोविड को लेकर डरने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्कता जरूरी है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कोविड समेत अन्य संक्रामक रोगों से बचाव करें। बुखार होने पर खुद को परिवार के अन्य लोगों से अलग कर लें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चिकित्सक से परामर्श लें। चिकित्सक की सलाह पर जांच अवश्य कराएं।
    सीएमओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी चिकित्सकीय इकाइयों को मॉकड्रिल के संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी आॅक्सीजन प्लांट युक्त इकाइयों को निर्देश दिए गए हैं कि समय-समय पर आॅक्सीजन प्लांट को सक्रिय रखें ताकि जरूरत पड़ने पर किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। ओपीडी में आने वाले रोगियों को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में अवश्य बताएं और चिकित्सकीय इकाइयों पर भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन आवश्यक रूप से करते रहें। बचाव उपचार से सदैव बेहतर होता है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन बरसात के मौसम में होने वाले दूसरे संक्रामक रोगों से भी बचाव करने में मददगार साबित होता है। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राकेश गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को जनपद में कोविड के 62 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया अगस्त माह के दौरान अब तक 50,293 कोविड नमूने लिए गए हैं जबकि 1215 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा पिछले 14 दिनों में सामने आए कोविड के मामलो में 99 प्रतिशत संपर्कों की जांच की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button