लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का अयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस (स्नातक परिसर) में संस्था की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का अयोजन किया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने पंच प्रण की शपथ लेकर उसका अनुपालन करने का संकल्प लिया। जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम की रूपरेखा एवं इसके सफल क्रियान्वयन के लिए आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चढ्ढा एवं वाईस चेयरमैन अर्पित चढ्डा ने कहा कि संस्था द्वारा समाज के प्रति अपनी भूमिका एवं उत्तरदायित्वों के निर्वहन में एनएसएस की यह इकाई बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने संस्था के प्रत्येक सदस्य को शुभकामनाएं देते हुए अपने स्तर पर हर सम्भव सहायता का विश्वास दिलाया। आईटीएस के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पाण्डेय (स्नातक परिसर) ने छात्रों को पंच प्रण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वीरों ने अपने आपको देश की आजादी दिलाने के लिए बलिदान कर दिया। उनकी याद में मेरे माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शहीदों को याद करते हुए कहा कि देश उनकी सहादत को देश हमेशा याद रखेगा। साथ ही उन्होनें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के बधाई देते हुए उनके कार्यो को सराहा। आईटीएस मोहन नगर (स्नातक परिसर) की वाईस प्रिंसिपल नैंसी शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में छात्रों की बढ़-चढ़ कर भागीदारी बहुत सुखद है तथा उनके सामाजिक मूल्यों के प्रति संवेदनशीलता को प्रदर्शित करती है। कार्यक्रम में संस्था के शिक्षक तथा कर्मचारी जिनमें संस्था की एनएसएस इकाई के संयोजक एवं सदस्य प्रो. अमित शर्मा, विकास त्यागी, डॉ. संदीप गर्ग, प्रो. विकास कुमार, प्रो. आदिल खान, प्रो. नीरज जैन, प्रो. अनुभा श्रीवास्तव और प्रो. प्रशान्त त्यागी एवं बीबीए तथा बीसीए पाठ्यक्रमों के छात्रों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button