गाजियाबाद
विजयनगर में 17 करोड़ की योजना से 10 एमएलडी जलापूर्ति का महापौर ने किया शुभारंभ
- विजय नगर के 10 वार्डो में जलापूर्ति होने से होगा जल संकट खत्म
- 6 पानी की टंकी और 6 सीडब्ल्यूआर तक पहुँचेगा ये गंगाजल और फिर जनता को
गाजियाबाद। विजयनगर जोन के 10 वार्डो में गंगाजल आपूर्ति हेतु पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ एवं भूमि पूजन महापौर सुनीता दयाल के द्वारा किया गया। यह 17 करोड़ की योजना से 10 एमएलडी जलापूर्ति का कार्य किया जाएगा। इस पाइपलाइन में 200 से 500 एमएम की लाईन टाटा कंपनी की डाली जाएगी जिसमें विजयनगर के 10 वार्ड 3,14, 15,23,25,26,48,51,55,58 में कुल 6 टंकी सेक्टर 11 बी ब्लॉक की टंकी,सेक्टर 11 गुलाबी टंकी, सेक्टर 12 मिर्जापुर टंकी, सेक्टर 9 नगर निगम आॅफिस के पास, सेक्टर 9 सम्राट चौक टंकी, सेक्टर रोजबेल पब्लिक स्कूल के पास टंकी एवं 6 उहफ के माध्यम से जलापूर्ति टंकी पर भेजी जाएगी। विजय नगर जोन के अधिकतम वार्डों में जलापूर्ति की बहुत समस्या रहती है जिसको लेकर नगर निगम द्वारा जलापूर्ति का कार्य भी किया जा रहा था लेकिन भूजल स्तर नीचे होने के कारण पम्प की स्थिति बहुत जल्दी ही खराब ब पाइप डालने की नोबत आ जाती थी जिसको लेकर पूरे विजयनगर में हाय तौबा मचती थी और पब्लिक पार्षदों को भी घेर लेती थी जिसमें महापौर सुनीता दयाल ने अवस्थापना निधि से 17 करोड़ की लागत से गंगाजल प्लांट से 10 एमएलडी गंगाजल आपूर्ति हेतु लाईन बिछाकर 6 टैंक में भेजने का कार्य किया जाएगा और वहां से विजय नगर की 6 पानी की टंकियों में गंगाजल दिया जाएगा , उपरोक्त टंकियों में पहले पम्प के माध्यम से जलापूर्ति की जाती थी लेकिन यह लाईन डालने से सीधा गंगगजल उपलब्ध रहेगा और हर समय। यह कार्य होने से विजय नगर के 10 वार्डो में जलापूर्ति की परेशानी खत्म हो जाएगी व जनता को बहुत राहत मिलेगी। इस दौरान नगर निगम के जीएम जल केपी आनन्द, सहायक अभियंता शेषमणि यादव, अवर अभियंता मयंक मिश्रा, जल निगम के अधिशासी अभियंता गंगाजल ब्रहमानंद, अधिशासी अभियंतासौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे।


