लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

आईएमएस लालकुआं में कोविड वैक्सीनेशन शिविर आयोजित

गाजियाबाद। लालकुआं स्थित आईएमएस में निशुल्क कोविड वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया। वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की निदेशिका डा. उर्वशी मक्कड़ के प्रयासों से आयोजित किया गया। शिविर में संस्थान के अध्ययनरत छात्रों, शिक्षकों एवं शिक्षणोत्तर कर्मचारियों ने वैक्सीन लगवायी। इस अवसर पर डा. उर्वशी मक्कड़ ने कहा कि इस विशेष वैक्सीनशन कार्यक्रम का आयोजन आने वाली तीसरी लहर के मददेनजर किया गया। उन्होने सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को कोविड-19 प्रोटोकोल का पूर्णत: पालन करने का आह्वान किया। विशेष रूप से सेनिटाइजर के उपयोग, दो गज की दूरी तथा फेसकवर मास्क का प्रयोग किए जाने पर अधिक बल दिया गया। लगभग 300 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। कोवैक्सीन तथा कोविशील्ड दोनों प्रकार की वैक्सीन उपलब्ध थी तथा आवश्यकतानुसार वैक्सीनेशन किया गया। संस्थान की निदेशिका डा. उर्वशी मक्कड़ ने नगर स्वस्थ्य अधिकारी एवं स्वस्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button