राज्यलेटेस्ट

गाजियाबाद कराटे स्कूल द्वारा 8 अक्टूबर को कराई जाएगी कराटे चैंपियनशिप

गाजियाबाद। उत्तरी भारत कराते चैंपियनशिप्स 8 अक्टूबर 2023 को स्थानीय दिल्ली पब्लिक स्कूल सिद्धार्थ विहार गाजियाबाद में आयोजित की जाएगी। आयोजन सचिव शिहान नरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर हंशी भारत शर्मा (प्रशासक केआईओ) उपस्थित रहेंगे। कमल थापा, संजय शर्मा, बाल किशन थापा आदि भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, नोएडा, हैदराबाद, पंजाब, बिहार, गोरखपुर, मेरठ, अहमदाबाद, हरयाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर की प्रविष्टियां प्राप्त हो चुकी है लगभग 300 से अधिक महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी पूरी हो चुकी है। आवास,भोजन, मैडल, सर्टिफिकट आदि तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button