
गाजियाबाद। इंदिरापुरम के नीति खंड-1 में स्थित इंदिरापुरम कराटे स्कूल द्वारा कराटे बेल्ट टेस्ट आयोजित किया गया जिसमें एग्जाम के बाद 10 खिलाड़ियों कि बेल्ट अपग्रेड की गई। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष एवं मुख्य कोच पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि बेल्ट टेस्ट के पश्चात अदिति मित्तल, गणेश चंद उपाध्याय, परिक्षित पाण्डेय को येलो बेल्ट मिली। शाशरिका श्रीवास्तव को ओरेंज बेल्ट मिली। एशिका पाठक, वीर पाठक, आकाश गोयल को ग्रीन-1 ज्ञानवी त्यागी को ग्रीन-2 बेल्ट मिली। अग्रिम अरोड़ा को ब्लू-1 बेल्ट मिली। पूरण सिंह को ब्राउन-3 बेल्ट मिली। इंदिरापुरम कराटे स्कूल के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह रावत ने सभी खिलाड़ियों को अपग्रेड बेल्ट और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। इन्दिरापुरम कराटे स्कूल के समस्त अधिकारियों ने परीक्षा में उत्तीर्ण खिलाड़ियों को बधाई दी।



