राजनीतिलेटेस्टशहर

सामाजिक समरसता अभियान के तहत कल जयंत रहेंगे गाजियाबाद, 8 जगह करेंगे सभाओं को संबोधित

गाजियाबाद। रालोद ने निकाय चुनाव के बाद लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेज कर दी हैं। रालोद ने सामाजिक समरसता अभियान शुरू कर दिया है। गाजियाबाद जिले में 30 व 31 मई को इस अभियान के तहत कई जगह सभाएं आयोजित की गई हैं। इसी के तहत 30 मई को मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में आठ अलग-अलग जगहों पर पार्टी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी की सभाएं आयोजित की गई हैं। रालोद के जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी ने बताया कि कल पहली सभा सुबह दस बजे महरौली में होगी। इसके बाद 11 बजे गुलधर, 12 बजे खुर्रम्पुर, एक बजे भिक्कनपुर, दो बजे गांव रेवड़ी-रेवाड़ा, तीन बजे रावली, 4 बजे सुराना व 5 बजे नेकपुर गांव में सभा आयोजित की गई है जिसमें जयंत चौधरी शिरकत करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button