राज्यलेटेस्ट

ग्रीष्मकालीन अवकाश के साथ एक माह के लिए बंद हुआ जन चेतना केन्द्र

  • बच्चों ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम
    देहरादून। यहां गुजराड़ा गांव में नव जन चेतना द्वारा संचालित जन चेतना केन्द्र में पठन-पाठन अभियान को ग्रीष्म कालीन अवकाश के लिये एक माह तक बन्द करने की घोषणा कर दी गयी है। आसपास क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण अधिकांश बच्चों के परिवार इस दौरान अपने-अपने पैतृक गांव लौट रहे हैं। जन चेतना केन्द्र में अवकाश घोषणा के साथ एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी बच्चों ने बढ़-चढ कर भाग लिया। बच्चें विभिन्न रंग बिरंगी पोषाक पहनकर केन्द्र परिसर में आये और तीन घंटे लगातार आयोजन में भागेदारी करते रहे। आयोजन का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्णा का नृत्य रहा। इसके अलावा हिन्दी, पंजाबी, गढ़वाली, गौरखा तथा बंगाली भाषा में बच्चों ने मोहक नृत्य प्रस्तुुत किये। कंप्यूटर कक्ष की प्रभारी निक्की चौधरी ने दो गीत गाकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन रचना बहल ने किया। केन्द्र के मुख्य संचालक कमल सेखरी और सहसंचालिका कंचन सेखरी ने उपस्थित सभी बच्चों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। केन्द्र के प्रक्षिशक रमेश पेटवाल ने सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के बाद एक सूक्ष्म जलपान का आयोजन किया गया। जन चेतना केन्द्र अब ग्रीष्म कालीन उपरान्त के बाद एक माह बाद फिर से पूर्व की भांति ही खुलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button