लेटेस्टशहर

आईटीएस डेंटल कॉलेज ने मई माह में शिविर लगाकर की 2650 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में मरीजों के लिए विभिन्न स्थानों पर दंत चिकित्सा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर स्थल पर आने वाले सभी मरीजों को अच्छी मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा जरूरतमंद लोगों को दंत चिकित्सा सेवा प्रदान की गयी। शिविर स्थल पर आने वाले सभी मरीजों को अपना उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर विभिन्न दंत उपचार किये गये। संस्थान के दंत विशेषज्ञों की टीम ने शिविर में लगभग 2650 लोगों की मौखिक स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की तथा आवश्यक उपचार बताये। विशेष रूप से दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारियों, दंत फ्लोरोसिस और उन्हें रोकने के उपायों पर जोर दिया गया। इसके साथ ही विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह के दौरान मरीजों को मौखिक स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई तथा उन्हें तंबाकू का सेवन न करने के लिये जागरूक किया गया। इसके साथ ही संस्थान द्वारा साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रक ड्राइवरों के लिये एक विशेष शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें उन्हें मौखिक स्वास्थ्य के बारे में बताया गया एवं दांत साफ करने की सही तकनीक से भी ज्ञात कराया गया। इसके साथ ही उन्हें कैरियोजेनिक खाद्य पदार्थो के बारे में शिक्षित किया गया जो दांतों की सड़न पैदा कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें मौखिक रोगों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी दिये। इसके बाद शिविर स्थल पर मरीजों के दांत निकाले गये, दांतों की सफाई करायी और मरीजों का एक्स-रे तथा दांतों में मसाला भी भरा गया। इसके साथ मरीजों को तंबाकू समाप्ति पर परामर्श भी दिये गये। इसके बाद दंत विशेषज्ञों द्वारा उचित टूथब्रश करने की तकनीक का प्रदर्शन ब्रशिंग मॉडल और टूथ ब्रश की मदद से किया गया तथा दवाइयों के साथ सभी उपचार निशुल्क प्रदान किये गये। अंत में मरीजों को बेहतर उपचार के लिए आईटीएस डेंटल कॉलेज में भेजा गया। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इन स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button