लेटेस्टशहरस्वास्थ्य

आईटीएस डेंटल कॉलेज ने अक्टूबर माह में स्वास्थ्य शिविर लगाकर की 2500 मरीजों की जांच

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज द्वारा माह अक्टूबर 2023 में मरीजों के लिए गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों पर विभिन्न दंत उपचार किये गये। संस्थान के दंत विशेषज्ञों की टीम ने शिविर में लगभग 2500 लोगों की मौखिक स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की तथा आवश्यक उपचार बताये। विशेष रूप से दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारियों, दंत फ्लोरोसिस और उन्हें रोकने के उपायों पर जोर दिया गया। इसके साथ ही उन्हें कैरियोजेनिक खाद्य पदार्थो के बारे में शिक्षित किया गया जो दांतों की सड़न पैदा कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें मौखिक रोगों से संबंधित उकने प्रश्नों के उत्तर भी दिये। इसके बाद शिविर स्थल पर मरीजों के दांत निकाले गये, दांतों की सफाई करायी, दांतों की सड़न को रोकने के लिए एपीएफ जैल लगाना और और मरीजों का एक्स-रे तथा दांतों मे मसाला भी भरा गया। इसके साथ मरीजों को तंबाकू समाप्ति पर परामर्श भी दिये गये। इसके साथ दंत विशेषज्ञों द्वारा उचित टूथब्रश करने की तकनीक का प्रदर्शन ब्रशिंग मॉडल और दूथब्रश की मदद से किया गया तथा दवाइयों के साथ सभी उपचार निशुल्क प्रदान किये गये। अंत में मरीजों के बेहतर उपचार के लिए आईटीएस डेंटल कॉलेज में भेजा गया। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा की प्रेरणा से इन स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया। जिसके लिये सभी मरीजों ने संस्थान का आभार प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button