लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस डेंटल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा 30 सितंबर से 6 अक्टूबर, 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस का आयोजन किया गया। आईटीएस डेन्टल कॉलेज में समाज के बुजुर्गो के अच्छे स्वास्थ्य और भलाई के लिए दांतों के जबड़ें के रखरखाव तथा मौखिक स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान के प्रोस्थोडोंटिक्स विभाग द्वारा इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी के सहयोग से सामुदायिक आउटरीच कार्यक्रम के रूप में वृद्धाश्रम, दुहाई में मुफ्त डेन्चर कैंप का आयोजन किया गया। डेंटल ओपीडी में आने वाले मरीजों को पूर्ण डेन्चर, आंशिक डेन्चर, डेन्टल इम्प्लांट और फिक्स्ड आंशिक डेन्चर के रखरखाव के बारे में स्वास्थ्य पर्चे वितरित किये गये। मरीजों के लिए कृत्रिम दांतों के विभिन्न प्रकार के विकल्प और उनके रखरखाव पर एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया जिसमें सभी मरीजों के प्रश्नों के उत्तर दिये गये। इसी के साथ सभी बुजुर्ग मरीजों को डेन्चर भी वितरित किये गये। इस अवसर पर आईटीएस डेंटल कॉलेज के सभी बीडीएस एवं एमडीएस के छात्रों के लिए रंगोली प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, जेरियाट्रिक ओरल हेल्थ विषय पर ई-पोस्टर प्रतियोगिता जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए छात्रों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी सहित सभी दंत विभागों के एचओडी एवं फैकल्टी उपस्थित रहे। अंत में विजेता छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी वरिष्ठ नागरिकों ने आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button