उत्तर प्रदेशगाजियाबादशिक्षा

डीपीएसएचआरआईटी कैंपस में किया गया अंतर विद्यालयी वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

गाजियाबाद। डीपीएसएचआरआईटी कैंपस में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आधारशिला, छबील दास स्कूल, इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, डीपीएसएचआरआईटी कैंपस, नेहरू वर्ड स्कूल आदि कई विद्यालयों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वंदना अदलखा, रजनी गोयल, प्रिया ढल , दीप्ति सिंह व प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिनी शेखर द्वारा दीप प्रज्जवलन व गायत्री मंत्र के साथ किया गया। सरस्वती वंदना के उपरांत जूनियर व सीनियर विंग द्वारा वाद- विवाद प्रतियोगिता का आरंभ किया गया। जिसमें जूनियर इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ने प्रथम, एसजी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय व छबील दास पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर विंग में एसडी ग्लोबल स्कूल ने प्रथम, नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने द्वितीय व डीपीएसएचआरआईटी कैंपस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी मुख्य अतिथियों एवं प्रधानाचार्या जी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए एवं उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती नंदिनी शेखर द्वारा सभी मुख्य अतिथियों को उपहार प्रदान करके सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button