लेटेस्टशहरशिक्षा

आरकेजीआईटी में इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन

गाजियाबाद। राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट आफ टैक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस ,कंप्यूटर साइंस (डाटा साइंस) और कंप्यूटर साइंस (आईओटी) विभागो ने सीडैक में छात्रों के लिए इंडस्ट्रियल विजिट का आयोजन किया। “कंप्यूटर साइंस ,कंप्यूटर साइंस(डाटा साइंस) और कंप्यूटर साइंस(आई ओ टी) विभागों ने नोएडा के सेंटर फॉर डेवलपिंग आफ एकेडमिक कंप्यूटिंग (सीडैक), मे छात्रों के लिए एक इंडस्ट्रियल विजिट आयोजित किया। छात्रों को सीडेक के सीनियर डायरेक्टर, डॉ. आरति नूर के साथ जानकारीपूर्ण सत्र मिला। इस इंडस्ट्रियल विजिट का उद्देश्य छात्रों को ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना था। डॉ. आरति नूर ने स्वास्थ्य सूचना (शुशुस्ती), स्वयं पोर्टल बहु-भाषा के साथ, और वन नेशन वन कार्ड जैसे कुछ प्रोजेक्ट्स के बारे में विस्तार में बात की। उन्होंने सीडैक के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोजेक्ट, साइबर सुरक्षा के साइबर ज्ञान प्रोजेक्ट, और एनएलपी तकनीकों के बारे में भी जानकारी प्रदान की। सीडैक ने पोस्ट ली-आईओएम उत्पादों के लिए सेंटर आॅफ एक्सीलेंस प्रयोगशाला स्थापित किया है।इस विजिट का संचालन मिस नेहा पालीवाल और मिस पूजा चौधरी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button