राज्यलेटेस्ट

भारत का स्पेशल ओलंपिक 2023 में 202 पदक जीतना एक बड़ी उपलब्धि: डा. पीएन अरोड़ा

  • स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स 2023 संपन्न हुआ
    नई दिल्ली। जर्मनी में आयोजित स्पेशल ओलंपिक वर्ल्ड गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में कुल 202 पदक प्राप्त करके देश के मान को शिखर पर पहुंचाया है। इन पदकों में 76 स्वर्ण , 75 रजत और 51 कांस्य पदक सम्मिलित हैं। बर्लिन जर्मनी में 17 से 25 जून के बीच हुए विशेष ओलंपिक के आयोजन में डॉक्टर पीएन अरोड़ा एवं डॉक्टर उपासना अरोड़ा भी भारत से आयोजक टीम के साथ गए और उन्होंने खेल जगत में भारत के नाम इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए सभी पदक विजेताओं को स्वयं मिलकर ढेर सारी बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. पीएन अरोड़ा, डॉ. उपासना अरोड़ा के संग स्वर्ण पदक विजेताओं के साथ बर्लिन में क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुए डॉ अरोड़ा ने बताया कि स्पेशल ओलंपिक विशेष बच्चों द्वारा खेला जाता है और यह विशेष ओलंपिक बौद्धिक और शारीरिक रूप से स्पेशल बच्चों और व्यस्कों के लिए विश्व का सबसे बड़ा खेल संगठन है, जो 172 देशों में 5 मिलियन प्रतिभागियों और एकीकृत खेल भागीदारों को वर्ष भर प्रशिक्षण और गतिविधियां प्रदान करता है। इन खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित जेएलएन स्टेडियम में एक कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व क्रिकेटर सांसद गौतम गंभीर, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, सांसद मनोज तिवारी, डॉ. मल्लिका नड्डा के साथ डॉ. उपासना अरोड़ा ने भी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि की सफलता के लिए बधाई दी। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि स्पेशल ओलंपिक भारत के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि बुलन्द इरादे हों तो शारिरिक अक्षमता बाधा नहीं बनती है। स्पेशल खिलाड़ियों की जीत का महत्व उनके द्वारा जीते हुए मेडल से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योंकि ये पूरी मानवता को सभी चुनौतियों से निपटते हुए आगे बढ़ने का संदेश देते हैं। इससे सामाजिक बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए सबको समाहित करने का संदेश मिलता है। स्पेशल ओलंपिक भारत की चेयरपर्सन डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा दुनियाभर से आये पांच हजार खिलाड़ियों को पछाड़कर अद्भुत खेल प्रतिभा दिखाते हुए भारत के स्पेशल खिलाड़ियों ने 202 मैडल जीते, सबसे ज्यादा रोलर स्केटिंग में 31 मेडल प्राप्त किये। साइकिलिंग में शिवानी ने तीन मेडल जीतकर हिन्दुस्तान का नाम रोशन किया। क्रिकेटर गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। दिल्ली प्रदेश की स्पेशल ओलंपिक संघ की अध्यक्षा डॉ. उपासना अरोड़ा ने इस अवसर पर कहा कि मैं विशेष बच्चों की प्रतिभाओं को देखकर हृदय से बहुत अभिभूत हूं और भविष्य में इनके लिए जितना भी ज्यादा बन पड़ेगा मैं इनके खेल में प्रोत्साहन और उत्साहवर्धन के लिए हर संभव प्रयास करती रहूंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button