लेटेस्टशहर

आयकर विभाग ने किया जागरुकता कार्यक्रम आयोजित, वर्तमान कर योजनाओं की दी जानकारी

गाजियाबाद। आयकर विभाग के आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण निदेशक कार्यालय द्वारा आईएमएस कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त शिशिर झा ने विभाग की वर्तमान कर योजनाओं और कर दाताओं के हित में लिए जा रहे कदमों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में आयकर निदेशक राजगोपाल शर्मा, संजय जोसफ,सुमोना सेन और आरती अग्रवाल ने संवाद कार्यक्रम में लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं व भ्रांतियों का निराकरण किया। करदाताओं और अन्य प्रतिभागियों को थर्ड पार्टी अनुपालन, ई-वेरिफिकेशन और अनुपालन के विषय में विशेष रूप से दिल्ली से आयी तकनीकी टीम ने जानकारी दी। इस अवसर पर अपर आयकर आयुक्त प्रमोद वर्मा, संतोष कुमार, यशपाल चावला, प्रवीण कुमार, अंकित तिवारी आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन आयकर अधिकारी मनीष कुमार, विवेकानंद, सुषमा सिंघल, ओ पी सिन्हा, नीरज त्रिपाठी, अंशुल गौड़, दीपक कुमार, वेद प्रकाश, संतोष कुमार, विपिन कुमार और उनकी टीम द्वारा किया गया। मंच का संचालान आयकर अधिकारी दिलीप सिंह राजावत द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button