राज्यलेटेस्ट

सभी मित्रों से विनम्र अनुरोध

देहरादून। यहां चलाये जा रहे नव जन चेतना केन्द्र में पढ़ने आ रहे बच्चों के लिए एक ई-रिक्शा दान में दी गयी है। यह ई- रिक्शा गाजियाबाद से एक मित्र राघव चतुर्वेदी ने भेंट स्वरूप दी है। नवजन चेतना के मुख्य कार्यालय गाजियाबाद हिन्ट हाऊस पर दी गयी इस ई-रिक्शा को जल्द ही संस्था द्वारा देहरादून में संचालित जनचेतना केन्द्र पर पहुंचा दिया जाएगा। यह ई-रिक्शा केन्द्र में आ रहे बच्चों को तपती धूप और आने वाली बारिश के मौसम में उनके घरों से लाने-ले जाने में काम आयेगी। इस ई-रिक्शा को चलाने के लिए बैट्रियों की आवश्यकता है। बैट्री लगाने के बाद ही यह ई-रिक्शा देहरादून पहुंचाने में सुगमता रहेगी। मित्रों से विनम्रता के साथ अनुरोध है कि यदि वो इस ई-रिक्शा की बैट्रियां उपलब्ध करा दें तो संस्था को उनकी यह अनुपम भेंट होगी। बैट्रियां संस्था के मुख्यालय हिन्ट हाऊस, गाजियाबाद पर पहुंचायी जा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए मित्रगण 9810139911 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button