शहरस्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग व पंचायती राज विभाग की टीम पहुंची खड़खड़ी गांव

  • एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई गई
  • जिला मलेरिया अधिकारी ने नष्ट कराए लार्वा के स्रोत
    हापुड़।
    जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और पंचायती राज विभाग की टीम खड़खड़ी गांव पहुंची। टीम ने गांव में डेंगू, मलेरिया, और अन्य मच्छर जनित संक्रामक रोगों के जोखिम को कम करने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव किया। लार्वा के संभावित स्रोतों को नष्ट किया गया और साथ ही लोगों से अपील की गई कि अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें। साफ-सफाई रखें और जरूरत होने पर पंचायती राज विभाग और स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों को पूरे कपड़े पहनाने की सलाह दी गई। स्वास्थ्य विभाग से जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार, डा. राजश्री, सत्यप्रकाश के अलावा पंचायती राज विभाग की ओर से सहायक विकास अधिकारी पंचायत त्रिभुवन कौशिक, ग्राम पंचायत सचिव सरनाम सिंह आदि टीम में शामिल रहे। जिला मलेरिया अधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया पूरे गांव में फॉगिंग कराई गई।
    जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले जनपद में जो ग्राम पंचायतें मलेरिया, डेंगू व अन्य मच्छर जनित बीमारियों से प्रभावित रही हैं उनमें पंचायती राज विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम निरीक्षण करेंगी। मच्छर जनित संक्रामक रोगों का जोखिम कम करने के ?लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सभी सहायक विकास अधिकारियों का इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं और साथ ही पिछले चार वर्षों के दौरान मच्छर जनित रोगों से प्रभावित गांवों की सूची भी उपलब्ध कराई गई है। उधर, जिलाधिकारी अनुज सिंह ने मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और कोविड समेत अन्य संचारी रोगों के जोखिम को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग और नगर पालिका व नगर पंचायतों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button