लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस के स्नातक परिसर द्वारा राष्ट्रीय कोड फेस्ट हेकाथान 2023 का भव्य आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस स्नातक परिसर द्वारा एक राष्ट्रीय कोड फेस्ट हेकाथान 2023 समारोह का उद्घाटन किया गया। इस समारोह का उद्घाटन बोहितेश मिश्रा, को-फाउंडर एंड सी.टी.ओ-एवेक्सा सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, को-फाउंडर डिसिशन ट्री एंडेवर इंडिया तथा उपकार सिंह, आईटी लीडर, डिजिटल स्ट्रैटेजिस्ट -देव आॅप्स, लीडर एंड बिजनेस डिजिटल थिंकर, टेडक्स स्पीकर, नोएडा, आईईंटीएस गाजियाबाद के निदेशक (आई.टी एवं यूजी) प्रो. सुनील पांडेय और यूजी कैंपस की वाईस प्रिंसिपल प्रो, नैंसी शर्मा ने मां सरस्वती एवं गणेशजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर अपने सन्देश में आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने सम्बोधन में छात्रों को पूरी टीम भावना एवं क्षमता के साथ इस कोड फेस्ट के विभिन्न प्रतियोगीताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागिओं को शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अपने सम्बोधन में उपकार सिंह ने हैकथॉन 2023 के आयोजन को बहुत महत्वपूर्ण बताया एवं कहा कि इस प्रकार के आयोजन बहुत कम संस्थान कर पाते हैं। उन्होंने आईटीएस गाजियाबाद की मैनेजमेंट की प्रशंसा करते हुए कहा कि आई.टी.एस परिसर में आना अपने आपमें एक संतोष देने वाला अनुभव है। उन्होंने छात्रों को पूर्ण मनोयोग से इस कार्यक्रम में भाग लेने, अपनी तकनीकी समझ, कुशलता एवं दक्षता को प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हैकथॉन जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने से अपनी समझ एवं कौशल को प्रदर्शित करने के साथ साथ अपने स्वमूल्यांकन का भी अवसर प्राप्त होता है। आईटीएस गाजियाबाद के निदेशक (आई.टी. एवं यूजी) प्रो. सुनील पांडेय ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जिस प्रकार से व्यवसाय जगत में टैक्नोलॉजी को आत्मसात किया जा रहा है तथा तेजी से टैक्नोलॉजी में परिवर्तन एवं विकास हो रहे हैं उसने टैक्नोलॉजी एवं कारपोरेट को एक दूसरे का पूरक बना दिया है। हैकथॉन 2023 की इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से 15 टीमों ने हिस्सा लिया। लगातार रात दिन चले इस 26 घंटे की प्रतियोगिता में पूर्णिमा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग, जयपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसे पुरस्कार स्वरुप 21 हजार रुपये नगद एवं सर्टिफिकेट्स प्रदान किये गए वहीं इंस्टीट्यूट आॅफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी, लखनऊ दूसरे स्थान पर रही जिसे 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया तथा केआईईटी मुरादनगर तीसरे स्थान पर रही जिसे 10 हजार नकद पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के समापन पर प्रसन्ना लोहार- ब्लॉक स्टैक, चीफ इनोवेशन आॅफिसर-पे सर्किल, एडवाइजरी बोर्ड मेंबर- ट्रान्स्बन्क, फाउंडर- इंडिया ब्लॉकचैन फोरम, फॉर्मर वाईस प्रेजिडेंट – डिजिटल इनोवेशन आर्किटेक्चर -दी सी बी बैंक उपस्थित रहे। इस अवसर पर आईटीएस द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने अपने सन्देश में सभी विजेता छात्रों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आईटीएस ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा, वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, सचिव बीके अरोरा, डायरेक्टर पीआर सुरेंदर सूद , यूजी कैंपस के डायरेक्टर डॉ. सुनील कुमार पांडेय, यूजी कैंपस की वाईस प्रिंसिपल प्रोफेसर नैंसी शर्मा, अध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button