लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस स्कूल आफ मैनेजमेंट मोहननगर में एच आर कॉन्क्लेव- 2023 का भव्य आयोजन

गाजियाबाद। आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट मोहननगर में नर्चरिंग पीपल एक्सीलेंस इन दी एरा आॅफ आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस बोट एंड रिमोट वर्क विषय पर एच आरकॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव का शुभारंभ मुख्य अतिथि रवि राजीव उपाध्याय, सीनियर डायरेक्टर, अमेरीप्रीसे, गेस्ट आॅफ आॅनर गोविन्द नेगी, ग्लोबल हेड टैलेंट मैनेजमेंट, थ्री आई पिलर ग्लोबल, डायरेक्टर पीआर सुरेन्द्र सूद, आईटीएस स्कूल आॅफ मैनेजमेंट संस्थान की निदेशक डॉ. तिमिरा शुक्ला, इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के निदेशक डॉ. वीएन बाजपई, पीजीडीएम चेयरपर्सन डा. अनुषा अग्रवाल एवं कॉनक्लेव कन्वेनर प्रो. दुर्बा राय एवं को-कन्वेनर डॉ. डी. के. पांडेय द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्जवलन के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन सत्र में सर्व प्रथम संस्थान की निदेशिका डॉ. तिमिरा शुक्ला ने सभी गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं कॉन्क्लेव के महत्व पर प्रकाश डाला। सुरेंद्र सूद ने एआई, बीओटी और रिमोट वर्क के युग में लोगों की उत्कृष्टता के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला साथ ही प्रतिभागियों से बदलते हुए परिप्रेक्ष्य में एचआर स्किल के विकास हेतु आह्वान किया। प्रो. दूर्बा रॉय ने कॉन्क्लेव के लक्ष्य एवं उसकी रूप रेखा प्रस्तुत की। गेस्ट आॅफ आॅनर गोविन्द नेगी ने ए आई व बॉट के महत्व पर विस्तार से वर्णन किया एवं प्रतिभागियों को सजग एवं सुग्राही बनने और कौशल विकास हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि रवि राजीव उपाध्याय ने बदलते तकनीकी परिवेश में ए आई व बॉट स्पेशलाइज्ड स्किल, री स्किलिंग के लिए छात्रों को प्रेरित किया।
आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर पी चड्ढा ने इस प्रकार के आयोजन पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की तथा कॉन्क्लेव के सफलता हेतु शुभकामनाये दीं। आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने एवं कॉरपोरेट जगत के अनुभवी अधिकारियों से प्रतिभागियों के ज्ञान अर्जन हेतु संस्थान के प्रयासों के प्रति कटिबद्धता जताई और शुभकामनाएं दी। कॉन्क्लेव दो सत्रों में आयोजित किया गया । प्रथम सत्र नेक्स्ट जेन एच आर टेक्नोलॉजीज विषय पर आयोजित किया गया जिसमे मि नीरज नारंग वैश्विक एचसीएम रणनीति निदेशक एवं एपीएसी
लीड ओरेकल, मि देबरघा देब जनरल मैनेजर डीएस ग्रुप, मि तुषार नेब डिप्टी जीएम डाबर लिमिटेड, मि सुधांशु पधी हेड सीओई एवं डीजीएम एल एंड डी हीरो मोटोकॉर्प, डॉ.मनमोहन भूटानी बोर्ड मेंबर एवं सीएक्सओ कॉनिडेंशियल ने चर्चा में भाग लिया। द्वितीय सत्र स्ट्रेटेजीज टू मैनेज डिमांड्स आॅफ दी चेंजिंग वर्कफोर्स विषय पर आधारित था जिसमे कॉरपोरेट जगत के मि पीयूष गोविलविजुअल स्टोरीटेलर और एसोसिएट निदेशक-एचसीएम इन्फोजेक सॉफ्टवेयर प्रा. लिमिटेड, मि अग्निवेश ठाकुर निदेशक – ह्यूमन कैपिटल कंसल्टिंग डेलॉयट, डॉ. भूपेन्द्र रावत वाइस प्रेसिडेंट पीपल ग्रोथ आई बस, मिस कल्ली भारद्वाज वाइस प्रेसिडेंट एक्सेंचर, मि सुभ्रो गोस्वामी एचआरबीपी – टैलेंट मैनेजमेंट सी वेंट, मि कौशिक बसु एचआरबीपी बजाज एनर्जी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। सभी सत्रों से प्रतिभागियों को ज्ञान अर्जन के विशेष अवसर प्राप्त हुए और कॉन्क्लेव पूर्ण रूप से सफल रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button