लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस मोहननगर में शौर्य सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

गाजियाबाद। मोहननगर स्थित आईटीएस के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में शौर्य सम्मान समारोह मेरी माटी मेरा देश का आयोजन किया गया। समारोह में भूतपूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उनका सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया। समारोह के दौरान भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया जो देश की सेवा के लिए सतत संघर्षरत रहे । उनके बलिदानी पराक्रम को सराहा गया और उन्हें उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस समारोह में आईटीएस समूह के निदेशक (जन संपर्क) सुरिंदर सूद, मुख्य अतिथि मेजर जनरल (डॉ.) शशि अस्थाना, आईटीएस मोहन नगर गाजियाबाद के सूचना प्रौद्योगिकी तथा स्नातक परिसर के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय, सन 1962, 1964, 1971, 1999 के युद्ध में अप्रतिम योगदान देने वाले सैनिक, उनके परिजनों एवं आईटीएस मोहन नगर गाजियाबाद के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया गया। अपने सन्देश में आईटीएस समूह के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा आईटीएस समूह के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने इस कार्यक्रम की सराहना की तहा उन्होंने कहा कि इन वीरों का बलिदान और सेवा देश के लिए अद्वितीय है। इनकी धैर्यशीलता और संघर्ष की भावना हमें सिखाती है कि किस प्रकार से मुश्किलातों का सामना किया जाता है और विजय प्राप्त की जाती है। हम इनके अद्वितीय योगदान की सराहना करते हैं और इनकी सेवाओं के लिए हम हमेशा इनके ऋणी रहेंगे। अपने स्वागत सम्बोधन में सूचना प्रौद्योगिकी तथा स्नातक परिसर के निदेशक डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि यह समारोह एक ऐतिहासिक मौका है जो समाज को याद दिलाता है कि सैनिक और उनके परिवारों की बलिदानी भावनाओं एवं सेवाओं के लिए हम सभी कृतज्ञ हैं और उनका सम्मान हम सभी को सम्मानित करता है। आईटीएस समूह के निदेशक (जनसंपर्क) सुरिंदर सूद ने कहा कि इस समारोह के माध्यम से, हम सभी एकजुट होकर देश की सेना के वीर सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति हमारी आदर और समर्थन का संकेत देंगे। समारोह के मुख्य अतिथि मेजर जनरल शशि अस्थाना ने वीर सैनिकों के साहसपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा की देश सेवा का अर्थ केवल सीमा पर रह कर युद्ध लड़ना नहीं है यह हम सभी का कर्त्तव्य है कि अपने अपने क्षेत्र में ईमानदारी तथा परिश्रम से काम करें जिससे हमारा देश पहले की तरह सोने कि चिड़िया बन जाये। उन्होंने अपने सम्बोधन में अपने कार्यकाल के कई संस्मरण भी साझा किये। इस समारोह में श्रीमती नीलम कुमार धर्मपत्नी शहीद हवलदार संजीव कुमार, नायक हरिंदर सिंह, नायक राकेश कुमार, सार्जेंट सतीश कुमार,फ्लाइंग आॅफिसर आर. पी. त्यागी, जे आर. वारंट अधिकारी सुभाष शर्मा, फ्लाइंग आफिसर के. पी सिंह, चीफ पेटी आॅफिसर जयपाल सिंह सोम, सार्जेंट श्याम सुंदर शर्मा, मानद कप्तान भुल्लन सिंह, नायब सूबेदार राजेंद्र सिंह कलकल, सूबेदार परशुराम, उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह, नायब सूबेदार गणेश नाथ, नायब सूबेदार रघुबीर सिंह, सूबेदार सालिक रामपाल, मानद कप्तान कुलदीप कुमार, सार्जेंट महावीर सिंह राठी, सार्जेंट ऋषि राज सिंह, जूनियर कमीशन अधिकारी ब्रजेश कुमार, लेफ्टिनेंट भरत सिंह, रमेश सिंगू, सार्जेंट मोहम्मद सलीम को सम्मानित किया गया। समारोह के अवसर पर राष्ट्र के यथा सम्भव शान्ति और सुरक्षा की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी वीर सैनिकों को नमन किया गया और उनके परिवारों को समर्थन और सम्मान की आवश्यकता की बात की गयी। समारोह का यह प्रयास था कि हम वीर सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति हमारी कृतज्ञता और समर्पण का संकेत दें और उनकी महान भूमिका को समझने का मौका प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button