लेटेस्टशहरशिक्षा

आईटीएस को नैक मूल्यांकन में उच्च स्तरीय ग्रेड ए प्लस प्राप्त करने पर राज्यपाल ने किया सम्मानित

गाजियाबाद। राजभवन लखनऊ में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आईटीएस गाजियाबाद को नैक ए+ ग्रेड प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संस्थान की ओर से निदेशक डॉ. वी एन वाजपेई एवं निदेशक (आईटी) डॉ. सुनील कुमार पांडेय ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया । पुरस्कार वितरण समारोह में संस्था के वरिष्ठ प्राध्यापक डा. डीके पांडे, डॉ. शैलेंद्र कुमार दुबे एवं प्रो वरुण अरोड़ा शामिल थे। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अब्दुल कलाम टेक्नीकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से जुड़े अन्य संस्थानों को भी नैक में ग्रेड पाने हेतु सम्मानित किया, साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग पाने हेतु प्रोत्साहित किया और समीप के स्कूल और कॉलेज के समुचित विकास के योगदान करने की प्रेरणा दी। एकेटीयू के कुलपति प्रो. जेपी पाण्डे ने राज्यपाल के दिशा-निर्देश में हो रहे महत्वपूर्ण सुधार पर प्रकाश डाला। डॉ. वी एन वाजपेई ने अपने वक्तव्य में आईटीएस द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पद्धति एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु उठाए गए महत्त्वपूर्ण प्रयासों की चर्चा की, साथ ही सामाजिक दायित्व के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला।
आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा ने संस्थान की इस सफलता पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्था के सभी सदस्यों के सफल प्रयासों का परिणाम है तथा सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों को शुभकामनाण्ं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी के प्रयासों से संस्था नित नए मानदंड स्थापित करती रहेगी। आईटीएस-द एजुकेशन ग्रुप के वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने संस्थान में होने वाले उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना की और भविष्य में और ऊंचे मापदंड पर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button