लेटेस्टशहर

गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन ने किया दिवाली मंगल मिलन समारोह आयोजित

गाजियाबाद। कर अधिवक्ताओं की संस्था गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन द्वारा रोटरी क्लब नेहरू नगर में दिवाली मंगल मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डा. अनिल अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के कोचेयरमैन एडवोकेट शिव किशोर गौड एवं उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन के संरक्षक हर्ष शर्मा रहे। गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार बग्गा एवं महासचिव अमन कुमार अग्रवाल द्वारा आए हुए सभी अधिवक्ता साथियों को दीपावली के लिए शुभकामना संदेश दिया गया साथ ही दिवाली मंगल मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उदित मोहन गर्ग को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मदन कुमार त्यागी, कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, एंटरटेनमेंट कमेटी के चेयरमैन योगेश कुमार शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेट्री रनीश गर्ग, ज्वाइंट सेक्रेट्री शिवम गर्ग, एग्जीक्यूटिव मेंबर संजीव कुमार सपड़ा, दीपक त्यागी, दीप गुप्ता, प्रिंस वाधवा, स्टडी सर्कल के चेयरमैन रूप जैन, एंटरटेनमेंट कमेटी के कन्वीनर रोजीन यादव, सुनील, अमित चौधरी, दुर्गेश भाटी, गोविंद सिंघल, आयुष गर्ग, प्रांशु गर्ग आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button