लेटेस्टशहर

व्यापारी राकेश गोयल के पुत्र आयुष की डेंगू से हुई मौत पर जनरल वीके सिंह ने प्रकट की शोक संवेदनाएं

गाजियाबाद। डेंगू से हुई राजनगर निवासी आयुष गोयल की मृत्यु के पश्चात उनके निवास स्थान पर लगातार लोगों के द्वारा शोक प्रकट करने के लिए आगमन जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह का व्यापारी राकेश गोयल के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आगमन हुआ। यहां वी के सिंह ने आयुष गोयल के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वासन दिया कि वे गाजियाबाद के जनप्रतिनिधि होने के नाते दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े हुए हैं तथा किसी भी प्रकार की परेशानी के लिए आप तत्काल मुझसे संपर्क कर सकते हैं तथा वीके सिंह की संवेदनाओं के प्रत्युत्तर राकेश गोयल ने भी केंद्रीय मंत्री के इस दुख की घड़ी में आगमन पर आभार व्यक्त किया। इस मौके पर समरकूल के चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार गुप्ता, राजीव गुप्ता, युग करवट के प्रधान संपादक सलामत मियां, भानु शिशोदिया, कुलदीप चौहान, विनीत शर्मा, केडी त्यागी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button