उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

जीडीए द्वारा 27 जुलाई को आयोजित होने वाले greenathon की तैयारियों को लेकर दिया गया अंतिम रूप

  • ऐतिहासिक होगी रन फॉर ग्रीन गाजियाबाद ग्रीनाथॉन
  • जुम्बा और भांगड़ा का भी लुत्फ उठा सकेंगे प्रतिभागी
  • सिटी फारेस्ट ,राजनगर एक्सटेंशन से होगी शुरूआत
  • मैराथन की तैयारियों के मददेनजर प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने सिटी फारेस्ट का लिया जायजा
  • डीसीपी ट्रांसहिंडन एवं एडीसीपी ट्रैफिक के साथ की मंत्रणा
  • मैराथन के रूट (एलिवटेड रोड) का भी लिया जायजा
    गाजियाबाद। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर 27 जुलाई दिन रविवार को होने वाली ग्रीनाथाॅन की थींम रन फाॅर ग्रीन गाजियाबाद के मद्देनजर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अतुल वत्स के द्वारा शनिवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फारेस्ट का जायजा लिया। इस बीच डीसीपी ट्रांसहिंडन श्री निमिष पाटिल और एडिशनल एडीसीपी ट्रेफिक सच्चिदानंद सिंह के साथ मंत्रणा की और मैराथन के रूट का जायजा लिया। देर शाम को सिटी फारेस्ट में प्राधिकरण के अधीनस्थ अधिकारियों और स्टाफ के साथ बैठक का आयोजन किया गया और अधीनस्थ अधिकारी एवं स्टाफ को जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा 27 जुलाई दिन रविवार को सुबह 5:30 बजे से आयोजित की जाने वाली मैराथन ऐतिहासिक होगी, इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों के द्वारा लगातार सम्पर्क किया जा रहा है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष अतुल वत्स व अन्य अधिकारियों के द्वारा पूरे आयोजन की तैयारियो को लेकर फाइनल रूप दे दिया गया है। तय की गयी रूप रेखा के अनुसार सिटी फॉरेस्ट में प्रात: 5 बजे से जुम्बा और भांगड़ा का कार्यक्रम रखा गया है और प्रात: 5:30 बजे से 21.1 किलो मीटर की हाफ मैराथन दौड़ की शुरूआत होगी। 10 किलोमीटर की दौड़ प्रतिस्पर्धा प्रात: 5:45 बजे से रखने का तय किया गया है जबकि 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन प्रात: 6:15 बजे से किया जायेगा। इसी तरह 3 किलोमीटर की फन दौड़ प्रात: 6:30 बजे से होगी । प्रात: 8:30 से 9:00 बजे के बीच एक दौड़, एक पेड़ माँ के नाम से वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है । प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कहा कि चूकि 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस है, इसको ध्यान में रखते हुए आयोजित होने वाली ग्रीनाथॉन की थींम रन फॉर ग्रीन गाजियाबाद के मद्देनजर ही हॉल में टी- शर्ट के कलर और लोगों को अंतिम रूप दिया गया बल्कि आयोजन में हिस्सा लेने वाले अतिथियों और प्रतिभागियों को टी -शर्ट के वितरण की प्राधिकरण स्टाफ को जिम्मेदारी दी गयी है। प्राधिकरण द्वारा मैराथन में हिस्सा लेने के लिए आनलाइन आवेदन की व्यवस्था दी गई है । बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, इसके साथ-साथ प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा अनेक संस्थाओं से भी सम्पर्क किया जा रहा है। संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक की जा रही है। इस मैराथन से प्रत्येक उम्र के लोग जुड़े सकें, इसके लिए इसे चार अलग श्रेणियों में रखा गया है, अर्थात 21.1 किलोमीटर,10 किलोमीटर, 5 और 3 किलोमीटर फन रन। इस मैराथन की शुरूआत सिटी फारेस्ट से की जाएगी, एलीवेटेड रोड होते हुए मार्ग तय किया गया है। इस दिवस पर हिंडन नदी के किनारे पौधे भी लगाए जाएंगे। मैराथन में हिस्सा लेने वालों को टी शर्ट, मैडल तथा सार्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे। मैराथन में विजेताओं को नगद धनराशि से भी सम्मानित किया जाएगा, 21.1 किलो मीटर मैराथन में विजेता महिला एवं पुरुषों को 21 हजार की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ साथ प्रथम रनर को 11 हजार एवं द्वितीय रनर को 5100 रूपए एवं 10 किलोमीटर की मैराथन में विजेता महिला एवं पुरुषों को 11 हजार एवं प्रथम रनर को 5100 और द्वितीय रनर को 3100 एवं 5 किलोमीटर की मैराथन में विजेता महिला एवं पुरुषों को 5100 तथा प्रथम रनर को 3100 और द्वितीय रनर को 2100 नगद धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button