लेटेस्टशिक्षा

एचआरआईटी में इको क्लब ने किया पौधा रोपण

गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित एचआरआईटी ग्रुप आफ इंस्टीटयूशंस के इको क्लब द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के वाईस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल, डीपीएस एचआरआईटी की एमडी वैशाली अग्रवाल, ग्रुप डायरेक्टर एनके शर्मा ने पौधा रौपकर शुभारम्भ किया। विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण सरंक्षण के लिए बढ़ चढ़कर योगदान दिया।
इस मौके पर एचआरआईटी ग्रुप आॅफ इंस्टीटयूशंस के वाईस चेयरमैन अंजुल अग्रवाल ने छात्रों को पौधों के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन वरुण त्यागी, रंजना शर्मा ने अलका बंसल, आकाश सारस्वत के सहयोग से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवनीत शर्मा, पूजा अरोरा, रवि शंकर, अपराजिता, शबनम जैदी व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल भूषण का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में निर्दोष अग्रवाल, सीएन सिन्हा, फैजल खान, सुधांशु सक्सेना, राजकुमार तेवतिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button