डाक्टर शरद अग्रवाल बने आईएमए के नेशनल प्रेसीडेंट

Share on

गाजियाबाद। वर्ष 2022-2023 के लिए आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में डा. शरद अग्रवाल का चयन निर्विरोध हुआ है। डा. शरद अग्रवाल लंबे समय तक आईएमए के एक साधारण कार्यकर्ता से लेकर विभिन्न पदों पर अत्यंत निष्ठावान संघर्ष एवं एक सफल कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए इस पद पहुंचे हैं। मूल रूप से गाजियाबाद आईएमए के सदस्य होते हुए उन्होंने गाजियाबाद के एक आईएमए के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में बागडोर संभाली एवं घरेलू शाखा कोषाध्यक्ष एवं सचिव, आई एम ए उत्तर प्रदेश के सचिव एवं अध्यक्ष पद का सफल निर्वहन भी किया। 2015- 2016 में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद भी रहे। हॉस्पिटल बोर्ड आॅफ इंडिया के अध्यक्ष के पद पर होते हुए उनका चयन आगामी 2022 – 2023 के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध हुआ है। दिसंबर 2022 में इलाहाबाद में होने वाले वार्षिक कार्यक्रम में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। यह गाजियाबाद आईएमए के 1000 सदस्यों एवं राज्य आईएमए के 22000 चिकित्सकों के लिए गौरव के क्षण हैं। देश के चार लाख डॉक्टरों के संगठन के नेतृत्व का निर्वाहन करने की जिम्मेवारी में आप अपनी नेतृत्व क्षमता को सकुशल पूर्ण करेंगे।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *