राजनीतिलेटेस्टशहर

रालोद अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने बसपा का दामन थामा

गाजियाबाद। 2022 चुनाव के पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा लेकिन इससे पहले ही भाजपा समेत सभी दलों में भगदड़ मची हुई है। भाजपा में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व वन मंत्री दारा सिंह ने अपने-अपने मंत्रालयों से स्तीफा देते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है वहीं स्थानीय स्तर पर भी ऐसा ही हाल है। रालोद के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अय्यूब इदरीशी ने रालोद छोड़कर बसपा का दामन थाम लिया है।कयास लगाए जा रहे हैं अय्यूब इदरीशी बसपा के मुरादनगर सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं। पिछले दिनों भी मोदीनगर से एक रालोद नेता ने भाजपा का दामन थाम लिया था। अब देखना यह है कि अभी कितने नेता अपनी-अपनी पार्टी बदलते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button