लेटेस्टशहर

क्रेडाई एनसीआर ने एनएच-24 स्थित वीवीआईपी प्रोजेक्ट पर लगाया स्वास्थ शिविर

गाजियाबाद। रियल एस्टेट सेक्टर के प्रमुख संगठन क्रेडाई एनसीआर ने स्वास्थ जांच के लिए एनएच-24 स्थित वीवीआईपी समूह के प्रोजेक्ट पर शिविर लगाया। जिसमें करीब दो सौ लोगों ने चिकित्सकों से जांच कराई।
30 जून शुक्रवार को एनएच -24 गाजियाबाद में वीवीआईपी समूह के प्रोजेक्ट पर नेत्र और स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें चिकत्सकों ने दो सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। निर्माण श्रमिकों के अलावा रेजिडेंट के ब्लड प्रेशर, शुगर, ऊंचाई-वजन, ब्लड शुगर आदि की जांच चिकित्सकों द्वारा की गई। जिसमें कुछ नियमित समस्याओं के बारे में परामर्श किया, जिनका डॉक्टरों द्वारा समाधान किया गया। इसी तरह नेत्र जांच शिविर में आंखों की जांच की गई। इस दौरान लोगों को आवश्यक दवाएं भी दी गईं।
क्रेडाई एनसीआर के प्रेसिडेंट और गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ ने कहा कि यह हमारे सक्रिय कॉपोर्रेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) का हिस्सा है। क्रेडाई एनसीआर ने इस उद्देश्य के लिए अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता फेलिक्स हॉस्पिटल के साथ साझेदारी की है। ” हम दृढ़ता से लोगों के जीवन पर सार्थक प्रभाव डालने में विश्वास करते हैं और सभी हितधारकों की भलाई सुनिश्चित करते हुए रियल एस्टेट क्षेत्र में सतत विकास को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं। निर्माण श्रमिकों के लिए यह स्वास्थ्य सेवा पहल हमारे मूल मूल्यों की प्राथमिकता में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button