राज्यलेटेस्टस्लाइडर

सीएम योगी ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर दी बधाई

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष एक जुलाई को महान चिकित्सक, प्रख्यात स्वाधीनता सेनानी एवं राजनेता डा. बीसी रॉय की जयन्ती एवं पुण्यतिथि पूरे देश में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनायी जाती है। यह दिवस चिकित्सकों द्वारा की जा रही समाज सेवा के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों के योगदान से सभी अवगत हैं। कोरोना काल खंड में डॉक्टरों के योगदान के लिए हम सभी उनके आभारी हैं। हमारे चिकित्सकों ने फ्रण्टलाइन कोरोना वॉरियर्स के रूप में मानवता की सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। अपने प्राणों की परवाह न करते हुए चिकित्सकों ने एक-एक मरीज की जीवन रक्षा के लिए निरन्तर कार्य किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button