राज्यलेटेस्ट

नवजन चेतना केन्द्र के बच्चों ने गांधी जयंती पर जोड़ा अपना योगदान

देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के मौके पर आज यहां गुजराड़ा स्थित नवजन चेतना द्वारा चलाए जा रहे पठन-पाठन कार्यक्रम में नियमित रूप से आ रहे स्कूली बच्चों ने सफाई अभियान चलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि दी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में भी अपना योगदान जोड़ा। केन्द्र परिसर में आने वाले बच्चों ने पहले बागवानी को स्वच्छ बनाने की ओर पुरजोरता से काम किया। बच्चों ने केन्द्र की वाटिका में वर्षा के दिनों में उग आई लंबी घास की भी सफाई की। वहीं केन्द्र में आने वाली कुछ बालिकाओं ने पेड़ों के तनों व अध्ययन के लिए बनाई गई हट्स के स्तंभों पर रंग रोगन किया और बिजली के लकड़ी के स्तंभों पर कई तरह की फूल पत्तियां बनाकर अपनी कला की दक्षता से उन्हें सुंदर बनाया। केन्द्र के मुख्य संचालक कमल सेखरी ने सभी बच्चों के इस हुनर और उनके योगदान की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button