मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Share on

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर यहां जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शान्ति पाठ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने गांधी जी के प्रिय भजनों को भी सुना। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *