राज्यलेटेस्ट

चौ. चरण सिंह की जयन्ती किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई, सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

  • कृषक उत्पादक संगठनों को दिये जाने वाले ट्रैक्टर्स को दिखाई हरी झंडी
    लखनऊ।
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता स्व. चौधरी चरण सिंह की जयन्ती किसान सम्मान दिवस के अवसर पर विधान भवन परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा तथा चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने विधान भवन के सामने कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को दिये जाने वाले ट्रैक्टर्स को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। ज्ञातव्य है कि कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रमोशन आॅफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्रॉप रेजिड्यू योजनान्तर्गत फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना हेतु कृषक उत्पादक संगठनों को ट्रैक्टर प्रदान किये जाने की व्यवस्था है।
    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अरुण कुमार सक्सेना, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button