लेटेस्टशहर

आईटीएस डेंटल कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन

गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज के पब्लिक हैल्थ डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस सफलतापूर्वक मनाया गया। जिसका विषय हेल्थ फार आल था। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर ग्राम सी लाइन देवेंद्रपूरी गाजियाबाद एवं संस्थान में स्वास्थ्य से सम्बंधित शिविर स्थल पर विभिन्न कार्यक्रम मनाये गये। जिसमें मरीजों की स्वेच्छा से दांतों की सफाई, खराब दांतों को निकालना आदि विभिन्न उपचार किये गये, इसी के साथ दांतों में पिट और फिशर सीलेंट लगाने, फलोराइड लगाने जैसी निवारक प्रक्रियाएं भी की गयी। इसके अलावा जो लोग तंबाकू चबाने या धुम्रपान करने की आदत में थे, उनके लिए एक इंटरेक्टिव सत्र और तंबाकू निषेध काउंसलिंग आयोजित की गई। इसके साथ ही ब्रशिंग मॉडल और टूथब्रश की मदद से ब्रश करने की तकनीक का प्रदर्शन किया गया था और रोगियों को बाजार में उपलब्ध अन्य मौखिक स्वच्छता के बारे में भी बताया गया था। अंत में, जो लोग हाइपरटेंशन और डायबिटीज मेलिटस से ग्रसित थे उनका निशुल्क बीपी और ब्लड शुगर की जांच की गई और बेहतर उपचार के लिए आईटीएस डेन्टल कॉलेज में भेजा गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी विद्यार्थियों के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा निर्धारित विषय हेल्थ फार आल पर एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें बीडीएस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में विजेताओं को प्रमाण-पत्र के साथ सम्मानित किया गया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिये सभी प्रतिभागियों ने आईटीएस- द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन अर्पित चड्ढा को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button