पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सैंतली का सीडीओ ने किया निरीक्षण, अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश

गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सैंथली मुरादनगर का स्थलीय निरीक्षण किया गया । मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्यालय में क्रिटिकल गैप से प्रस्तावित किचन गार्डन किचन शेड, चाहार दिवारी का ऊंचीकारण, पेयजल सुविधा हेतु आर ओ एवं वाटर कूलर इत्यादि निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य फिनिशिंग स्तर तक पूर्ण किया जा चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समस्त निर्माण कार्य 10 दिवस के अंदर पूर्ण किए जाने हेतु कार्यदाई संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्देश दिए गए तथा साथ ही विद्यालय के मुख्य द्वार को भव्य एवं सौंदर्यीकरण किए जाने हेतु आवश्यक एस्टीमेट तैयार किए जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ पी यादव, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एस एस भारद्वाज , जूनियर इंजीनियर कांति प्रसाद विमल, अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला समन्वयक निर्माण विश्वास कुमार गौतम, प्रधानाध्यापिका अल्का परिहार तथा विद्यालय के अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।



